Aaj ka Mausam 19 July 2026: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! जम्मू और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मानसून का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और नदियां भी उफान पर है। वहीं दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया है। आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
तमिलनाडु में होगी हल्की बारिश
तमिलनाडु में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है और आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान लगाया है कि 24 जुलाई तक तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
चेन्नई में गर्मी करेगी परेशान
चेन्नई में बादल छाए हुए है और आज दिन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आज दोपहर या शाम को कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और उमस के कारण लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है।
जम्मू-कश्मीर में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रातभर हुआ बारिश के कारण जिले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे नदियां उफान पर आ गई और निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 19 से 22 जुलाई 2026 जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में 22 जुलाई तक भारी बारिश
हिमाचल में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 22 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
19 जुलाई को मानसून एक्टिव रहेगा। कांगड़ा, शिमला और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश, ऊना, बिलासपुर और सोलन में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
20-21 जुलाई को मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश से भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
22 जुलाई को भी कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में बारिश की संभावना
दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बादल छाने, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो रहा है। 19 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन दोपहर और शाम के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
20 जुलाई को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, 21 जुलाई को 33/25 डिग्री, 22 जुलाई को 32/23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Join Channel