India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kotak Bank के लुढ़के शेयर, पहले घंटे में 4% गिरावट

12:36 PM May 02, 2024 IST
Advertisement

Share Market News: इस बैंक के लिए निगेटिव खबरों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को छुट्टी के दिन निगेटिव खबर के बाद अब आज इस स्टॉक में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। इस दौरान कोटक महिंद्रा प्राइवेट बैंक के शेयर लुढ़क गए।

शेयर में आई भारी गिरावट

प्राइवेट सेक्टर के बैंक Kotak Mahindra Bank के स्टॉक्स में एक और निगेटिव खबर का असर देखने को मिल रहा है। बता दें गुरुवार को पहले घंटे में यह स्टॉक करीब 4% की गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आया। एक हफ्ते पहले ही खबर थी कि RBI ने बैंक पर डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के जरिए नए ग्राहक जोड़ने और ताजा क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब खबर है कि जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, केवीएस मणियन ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

CEO का कार्याकाल होगा खत्म

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वो Federal Bank के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO बन सकते हैं। इसी साल सितंबर महीने में श्याम श्रीनिवासन का कार्यकाल खत्म होने वाला है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। Federal Bank के नतीजे जारी जारी होने वाले हैं। नतीजों के साथ ही कंपनी आगे की योजना और नए पहल के बारे में भी जानकारी देगी।

एनालिस्ट स्टॉक पर क्या राय दे रहे?

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने आज के एक रिपोर्ट में Kotak Mahindra Bank पर Hold की राय रखते हुए ₹1,970 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि उसे फिलहाल कई अन्य सीनियर और मिड-मैनेजमेंट अधिकारियों के बाहर जाने की उम्मीद है। ऐसे में RBI के प्रतिबंध के बाद ये दोहरा झटका हो सकता है। आगे चलकर बैंक के ग्रोथ और वैल्युएशन पर असर देखने को मिल सकता है।

 

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article