India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

20 मई को बंद रह सकता है शेयर मार्केट, जानें क्या है वजह?

08:37 AM Mar 17, 2024 IST
Advertisement

Share Market: 20 मई को शेयर बाजार बंद रहने की आशंका है। कल लोकभा चुनाव की तरीख तह की गई है। इसी बीच शेयर मार्केट भी बंद रहा सकता है। पांचवें चरण में ठाणे, कल्याण, भिवाड़ी और पालघर सीटों पर भी चुनाव होंगे मतगणना की तारीख 4 जून 2024 निर्धारित है 2014 और 2019 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ने व्यापारिक अवकाश की घोषणा की थी।

Highlights

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव सात चरणों में होंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के कारण 20 मई 2024 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहने की संभावना है। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में उस तारीख को मतदान होना है और हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन 2014 और 2019 में शेयर बाजार बंद थे, तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी 20 मई को मतदान के दौरान शेयर बाजार बंद रह सकते हैं।

इससे पहले मतदान के दिन साल 2014 और 2019 में शेयर बाजार बंद थे। यह Negotiable Instruments Act 1881 के सेक्शन 25 के अनुरूप है, जो चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को बताता है।

चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। 20 मई को पांचवें चरण में मुंबई में वोट डाले जाएंगे. मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन में छह लोकसभा सीटें हैं।

इनमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई साउथ शामिल हैं। पांचवें चरण में ठाणे, कल्याण, भिवाड़ी और पालघर सीटों पर भी चुनाव होंगे. मतगणना की तारीख 4 जून 2024 को होगी।

2014 और 2019 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने ट्रेडिंग हॉलिडे की घोषणा की थी. इस दौरान मतदान के दिन फॉरेक्स और मनी मार्केट भी बंद थे। 15 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 72,643 और 22,023 पर बंद हुए।

नोट – इस खबर दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article