W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ताइवान के बाद अब साउथ कोरिया ने भारत के शेयर बाजार को पछाड़ा, हफ्ते की दूसरी बड़ी गिरावट, 6th पोजीशन से फिसला नीचे

01:39 PM Jun 02, 2026 IST | Rohit Singh
ताइवान के बाद अब साउथ कोरिया ने भारत के शेयर बाजार को पछाड़ा  हफ्ते की दूसरी बड़ी गिरावट  6th पोजीशन से फिसला नीचे
South korea Overtakes India Stock Market Rank

South korea Overtakes India Stock Market Rank : ईरान युद्ध भारत के लिए बुरे संकट से कम नहीं. लगातार मिल रहे झटकों से देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है. नया मामला शेयर मार्किट (Stock Markets) से जुड़ा है. बता दें साउथ कोरिया के शेयर बाजार ने इंडिया के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

India Stock Market : 6th पोजीशन से फिसला

South korea Overtakes India Stock Market Rank
South korea Overtakes India Stock Market Rank (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

यह एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ है. जब भारत के बाजार को दोहरा झटका लगा हो. इससे पहले 26 मई को ताइवान के शायर बाजार ने भारत को पछाड़ा था.यह भारत के लिए बड़े झटके से कम नहीं. साउथ कोरिया से पिछड़ने के बाद अब भारत 6ठी पोजीशन से फिसल गया है.

Advertisement

बता दें ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक़, 2026 में साउथ कोरिया के बाजार का कुल मार्किट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. दूसरी ओर भारत का बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन से घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. इसी वजह से दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़कर छठा स्थान हासिल कर लिया है.

Advertisement

South Korea Stock Market : कई बड़े कारण

South korea Overtakes India Stock Market Rank
South korea Overtakes India Stock Market Rank (SORUCE : SOCIAL MEDIA)

हालांकि दक्षिण कोरिया की इस सफलता के पीछे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है. साउथ कोरिया ने AI सर्वर, डेटा सेंटर और एडवांस चिप्स की मांग पर काफी काम किया है. हालांकि इस कहानी में एक पहलु और जुड़ा है जिसमें विदेशी निवेशकों ने भारत के बाजारों से अपने पैर खींचे हैं. रुपये की गिरावट और ईरान संकट इसके बड़े कारण माने जा रहे हैं.

Markets News : जीडीपी में भारत आगे

बता दें, शेयर बाजार में भले भारत की रैंक फिसली हो मगर भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी दक्षिण कोरिया से दोगुने से ज्यादा आकार की है. IMF के अनुसार भारत की जीडीपी लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था करीब 1.93 ट्रिलियन डॉलर की है.

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×