W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Today 03 June 2026: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंकों से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 23300 के नीचे आया

11:41 AM Jun 03, 2026 IST | Bhawana Rawat
stock market today 03 june 2026  शेयर मार्केट में भूचाल  700 अंकों से ज्यादा गिरा सेंसेक्स  निफ्टी भी 23300 के नीचे आया
Stock Market Today 03 June 2026

Stock Market Today 03 June 2026: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।

Advertisement

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,649.84 से 142.11 अंक गिरकर 74,507.73 पर खुला तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,483.55 से 67.6 अंक गिरकर 23,415.95 पर खुला।

Advertisement

Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में गिरावट

वहीं खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 782.10 अंकों यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,867.74 पर था, जबकि निफ्टी50 205.05 अंक यानी 0.87 प्रतिशत गिरकर 23,278.50 पर पहुंच गया।

Advertisement

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.85 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

आईटी सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 3.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी रियल्टी में 1.91 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.20 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.97 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.98 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.98 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

वहीं, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल ने सबसे कम नुकसान के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

Top Gainers And Top Losers: ओएनजीसी, मारुति और बजाज ऑटो में तेजी

Stock Market Today 03 June 2026
Top Gainers And Top Losers (Image- Social Media)

शुरुआती कारोबार में, निफ्टी पैक में टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक के शेयरों में 4.3 प्रतिशत से 3.1 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं आईटीसी और इटरनल के शेयर भी खराब प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, इसके विपरीत, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज-ऑटो, मारुति, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

इस बीच, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर 95.47 पर खुला। मंगलवार को यह 95.27 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Experts on Stock Market: एक्सपर्ट्स ने क्या बताया?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी ने 23,262 के महत्वपूर्ण स्तर को छूने के बाद वहां से मजबूती दिखाई और 23,153 तथा 23,106 के अहम सपोर्ट स्तरों के ऊपर बना रहा। अब 23,229 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है। बाजार में मजबूत तेजी की पुष्टि तभी होगी जब निफ्टी 23,800 के ऊपर बंद होने में सफल रहेगा।

घरेलू मोर्चे पर, निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो बुधवार से शुरू हो रही है और शुक्रवार तक चलेगी।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×