Stock Market Today 10 July 2026: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex 700 अंक चढ़ा, निफ्टी में भारी उछाल
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सुबह सेंसेक्स 683 अंक 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,425 और निफ्टी 205 अंक, 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,168 पर कारोबार था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 494 अंक की मजबूती के साथ 62,648 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 197 अंक की बढ़त के साथ 19,317 पर था।
मेटल स्टॉक्स में तेजी
बाजार में आज आईटी और मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है और दोनों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज में भारी उछाल देखने को मिला है। इस दौरान निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल निशान में थे।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, HCL टेक, इन्फोसिस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, इटरनल और सन फार्मा लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में तेजी
वैश्विक बाजारों में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ था, मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Join Channel