W3Schools
Advertisement

Stock Market Today 2 November 2026: दिवाली से पहले शेयर बाजार में कैसे आई तूफानी तेजी, सेंसेक्स 980 अंक उछला

नवंबर महीने की कारोबारी शुरूआत में शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है। आज सेंसेक्स 906.53 अंक, 1.21 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी, 248.15 अंक, 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,301.25 पर पहुंचा है।
11:09 AM Nov 02, 2026 IST | Himanshu Negi
नवंबर महीने की कारोबारी शुरूआत में शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है। आज सेंसेक्स 906.53 अंक, 1.21 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी, 248.15 अंक, 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,301.25 पर पहुंचा है।
stock market today 2 november 2026  दिवाली से पहले शेयर बाजार में कैसे आई तूफानी तेजी  सेंसेक्स 980 अंक उछला
Stock Market Today 2 November 2026 ( credit: social media)

शेयर बाजार में लगातार उतार चढाव के बाद नवंबर महीने की कारोबारी शुरूआत में शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है। आज सेंसेक्स 906.53 अंक, 1.21 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी, 248.15 अंक, 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,301.25 पर पहुंचा और खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 980 अंको का भारी उछाल और निफ्टी में 270 अंको का उछाल देखा गया है।

Advertisement

बाजार में कैसे आया उछाल

अमेरिकी-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, बेहतर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में खुला। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.83 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement

निफ्टी ऑयल एंड गैस Index 2 प्रतिशत उछाल

वहीं सेक्टरवार देखें तो, सबसे ज्यादा तेजी ऊर्जा क्षेत्र में देखने को मिली। निफ्टी ऑयल एंड गैस Index 2 प्रतिशत से अधिक उछाल देखा गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो 0.77 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। दूसरी ओर रियल्टी और मीडिया शेयरों में हल्की कमजोरी रही। निफ्टी रियल्टी 0.74 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.06 प्रतिशत नीचे रहा।

Advertisement

बाजार एक्सपर्ट की राय

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय बाजार में तेजी लौटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर सकारात्मक कारक काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आकर लगभग 110 डॉलर तक पहुंचना बाजार के लिए राहत की बात है। इसके साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का 4.93 प्रतिशत तक नीचे आना भी निवेशकों की धारणा को समर्थन दे रहा है। विश्लेषकों ने आगे कहा कि घरेलू मोर्चे पर भी कई मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×