W3Schools
Advertisement

Stock Market Today 4 November 2026: भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, सेंसेक्स में 119 अंक की बढ़त, जानें सपाट शुरूआत के कारण

कारोबार में दोनों बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 119 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 29 अंक का उछाल देख गया है। एशियाई बाजारों में आईटी शेयरों पर दबाव और AI पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के बीच वैश्विक संकेत मिलेजुले रहे, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।
10:45 AM Nov 04, 2026 IST | Himanshu Negi
कारोबार में दोनों बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 119 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 29 अंक का उछाल देख गया है। एशियाई बाजारों में आईटी शेयरों पर दबाव और AI पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के बीच वैश्विक संकेत मिलेजुले रहे, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।
stock market today 4 november 2026  भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल  सेंसेक्स में 119 अंक की बढ़त  जानें सपाट शुरूआत के कारण
Stock Market Today 4 November 2026 (CREDIT: SOCIAL MEDIA)

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तूफानी तेजी के बाद आज हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.74 अंक, 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला। वहीं निफ्टी 68.60 अंक, 0.29 प्रतिशत फिसलकर 23,742.25 पर कारोबार की शुरुआत की। खबर लिखते समय तक कारोबार में दोनों बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 119 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 29 अंक का उछाल देख गया है।

Advertisement

निफ्टी आईटी Index में गिरावट

एशियाई बाजारों में आईटी शेयरों पर दबाव और AI पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के बीच वैश्विक संकेत मिलेजुले रहे, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी Index में 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मेटल, ऊर्जा, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

Advertisement

हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स और निफ्टी फार्मा सूचकांक में 0.23 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इस क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बनी रही।

Advertisement

FII में निवेशकों का रुख

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में बदलाव ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाया है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच में एफआईआई खरीदार रहे हैं और उन्होंने कुल 18,661 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। मजबूत कॉर्पोरेट नतीजे और लार्जकैप शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन बाजार को बुनियादी समर्थन प्रदान कर रहा है।

एप्पल के शेयरों में गिरावट

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक में मजबूती देखने को मिली क्योंकि एआई क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में खरीदारी लौटी। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद एप्पल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×