W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Today 5 August 2026: वैश्विक तनाव हुआ कम, भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी, Sensex 600 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626 अंक, 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक, 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था।
10:48 AM Aug 05, 2026 IST | Himanshu Negi
भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626 अंक, 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक, 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था।
stock market today 5 august 2026  वैश्विक तनाव हुआ कम  भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी  sensex 600 अंक उछला
Stock Market Today 5 August 2026

मिडिल ईस्ट में हमले रुकने के बाद भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626 अंक, 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक, 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 340 तक पहुंच गया है और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों ने तेजी दिलाई है।

Advertisement

NIFTY Infra टॉप गेनर्स

Index Nifty में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई जैसे सूचकांकों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में थे।

Advertisement

Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, L&T, ट्रेंट, भारती एयरटेल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गेनर्स थे। सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस और BEL लूजर्स थे।

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में उछाल का कारण

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बयान बाजार में तेजी की एक अहम वजह है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ जल्द ही कोई समझौता हो सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी कमी आई है और भारतीय शेयर बाजार में भी उछाल देखा गया है।

एशियाई बाजारों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग में सपाट कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.71 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×