W3Schools
Advertisement

Stock Market Today 6 August 2026: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, Sensex में 230 अंको का उछाल, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 260 अंको का उछाल देखा गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है।
11:51 AM Aug 06, 2026 IST | Himanshu Negi
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 260 अंको का उछाल देखा गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है।
stock market today 6 august 2026  भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत  sensex में 230 अंको का उछाल   डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी
Stock Market Today 6 August 2026

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 163 अंक, 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,743 और निफ्टी 13 अंक, 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,636 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 260 अंको का उछाल देखा गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है।

Advertisement

डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Index में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में थे। वहीं निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।  निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 78 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,527 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,859 पर था।

Advertisement

Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में टाइटन, इटरनल, BEL, SBI, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और सन फार्मा गेनर्स थे। पावर ग्रिड, ट्रेंट, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS, NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस,एचडीएफसी बैंक और इंडिगो लूजर्स थे।

Advertisement

वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव

वैश्विक बाजारों में भी मिला जुला कारोबार देखने को मिला है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। वहीं, शंघाई हरे निशान में था। बुधवार के सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ, जबकि टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार पर बाजार जानकारों की राय

बाजार जानकारों ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी के बाद भी सपोर्ट लेवल अभी भी बना हुआ हैं। इससे ऊपर की ओर एक मजबूत उछाल की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, 24775 का लेवल पार करना अभी भी जरूरी है, लेकिन 24,650 के ऊपर सीधे जाने से संभावित ब्रेकआउट मूव की शुरुआत हो सकती है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×