W3Schools
Advertisement

Stock Market Today 6 October 2026: भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी, Sensex 440 अंक चढ़ा, बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल

11:29 AM Oct 06, 2026 IST | Himanshu Negi
stock market today 6 october 2026  भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी  sensex 440 अंक चढ़ा  बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल
Stock Market Today 6 October 2026

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 129 अंक, 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 और निफ्टी 43 अंक, 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 पर था। शुरुआती कारोबार में निजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखी गई। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और सेंसेक्स में 440 अंक का उछाल और निफ्टी में 130 अंको का उछाल देखने को मिला है।

Advertisement

बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल

सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे।   दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे।

Advertisement

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 117 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,267 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 212 अंक या 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,959 पर था।

Advertisement

टॉप गेनर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और एलएंडटी गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, सनफार्मा, आईटीसी, इटरनल, भारती एयरटेल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बीईएल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×