W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market Today 7 July 2026: भारतीय शेयर बाजार में रौनक, IT Stocks में 1% की तेजी, जानें उछाल के प्रमुख कारण

10:59 AM Jul 07, 2026 IST | Himanshu Negi
stock market today 7 july 2026  भारतीय शेयर बाजार में रौनक  it stocks में 1   की तेजी  जानें उछाल के प्रमुख कारण
Stock Market Today 7 July 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है और 5वे दिन भी बाजार बढ़त के साथ खुला। आज मंगलवार 07 जुलाई 2026 के कोराबारी सत्र में सेंसेक्स 90 अंक, 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,375 और निफ्टी 27 अंक, 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,457 पर खुला। सुबह 11 बजे तक Sensex में 175 अंको का उछाल और निफ्टी में 45 अंको का उछाल देखने को मिला है।

Advertisement

IT Stocks में तेजी

शुरुआती कारोबार में आईटी का दबदबा देखने को मिला और निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

Advertisement

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था।  सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, TCS, टेक महिंद्रा, SBI,, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, HDFC Bank , बजाज फाइनेंस, HUL, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी  हरे निशान में थे। ट्रेंट, इंडिगो, BEL, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,ICICI Bank, सन फार्मा लाल निशान में थे।

Advertisement

वैश्विक बाजारों में गिरावट

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। वहीं, जकार्ता में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में रौनक का कारण

भारतीय शेयर बाजार में 5वें दिन भी रौनक देखी गई है जिसके पीछे कुछ मुख्य कारण बताए जा रहे है।

  • कच्चे तेल की कीमतें जंग से पहले के नीचले स्तर पर आ गई हैं।
  • Foreign Portfolio Investment अब खरीदार बन गए हैं। बता दें कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी अभी कोई मजबूत ट्रेंड नहीं है, लेकिन उनका बिकवाली रोककर खरीदार बन जाना एक अहम बदलाव है।
  • छोटी कंपनियों के शेयर में लगभग 32 प्रतिशत का बंपर उछाल
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×