Stock Market Today 8 July 2026: अमेरिका-ईरान में शुरू हुई जंग, भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 460 अंक टूटा
Stock Market Today 8 July 2026: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग की आहट नजर आ रही है जहां अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला है और सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 407 अंक, 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,772 अंक और निफ्टी 134 अंक, 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,264 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 460 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली है और लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक, 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,116 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक, 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,164 अंक पर था।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सूचकांकों में सबसे अधिक दबाव ऑयल एवं गैस और ऑटो स्टॉक्स पर देखा जा रहा था। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी और निफ्टी इंडिया डिफेंस हरे निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, एचयूएल , अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बीईएल, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। बता दें कि बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर फिर से हमले शुरू करना और ईरान के तेल बेचने के लाइसेंस को रद्द करना है।
Join Channel