India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

इन 8 देशों में नहीं देना पड़ता Tax, यह गरीब मुल्क भी देता है छूट

10:43 AM Feb 28, 2024 IST
Advertisement

Tax Free Countries: दुनिया भर के अधिकतर देश इनकम टैक्स की भरपाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते कई ऐसे देश भी हैं, जिन्हें टैक्स नहीं भरना पड़ता है। दुनिया के इन देशों में नागरिकों से टैक्स नहीं लेने के अलग-अलग कारण हैं। इनमें ज्यादातर खाड़ी देश हैं। इसके अलावा यूरोपीय और अफ्रीकी देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Highlights

इनकम टैक्स सरकार की आय का अहम जरिया

दुनियाभर में इनकम टैक्स सरकार की आय का अहम जरिया होता है, लेकिन टैक्सपेयर्स हमेशा करों में राहत चाहते हैं। हर आयकर दाता की कोशिश होती है कि किसी भी तरह से ज्यादा से ज्यादा टैक्स की बचत की जाए। लेकिन, दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां टैक्स ही नहीं लगता है। खास बात है कि इनमें एक बेहद गरीब देश भी शामिल हैस जो अपने नागरिकों से टैक्स नहीं लेता है।

Tax Free देश

इन देशों में नागरिकों से टैक्स नहीं लेने के अलग-अलग कारण हैं। आपको बता दें, इनमें अधिकतर खाड़ी देश शामिल हैं। इसके अलावा यूरोपीय और अफ्रीकी देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। खास बात है कि अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और चीन जैसे बड़े और शक्तिशाली देशों में इनकम टैक्स वसूला जाता है, तो फिर इन देशों में यह छूट क्यों मिलती है। आपको बताते हैं इसके पीछे की खास वजह।

UAE

खाड़ी देशों में संयुक्त अरब अमीरात, सबसे अमीर मुल्क है। इस देश की अर्थव्यवस्था ऑयल और टूरिज्म से बेहद मजबूत है, इसलिए यहां आम नागरिकों से टैक्स नहीं लिया जाता है।

कुवैत-बहरीन

कुवैत और बहरीन भी खाड़ी देश हैं और दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देश हैं। इसलिए यहां भी सरकारें अपने नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लेती है।

ब्रुनेई-ओमान

अकूत तेल के भंडार वाले ब्रुनेई में भी नागरिकों से आयकर नहीं लिया जाता है। यह देश साउथ ईस्ट एशिया में पड़ता है। वहीं, एक और खाड़ी देश ओमान में भी लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। दरअसल ओमान में भी तेल और गैस के बड़े भंडार हैं।

मोनाको-नौरू

इस यूरोपीय देश में भी सरकार लोगों से इनकम टैक्स नहीं वसूलती है। दुनिया के सबसे छोटे द्वीप राष्ट, नौरू में भी लोगों से आयकर नहीं लिया जाता है।

सोमालिया

पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया वैसे तो गरीब देश है लेकिन यहां भी जनता से टैक्स नहीं वसूला जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article