W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IT शेयरों में अचानक क्यों आई तूफानी तेजी? TCS, Infosys और HCLTech 6% तक उछले

06:57 PM Jun 02, 2026 IST | Rohit Singh
it शेयरों में अचानक क्यों आई तूफानी तेजी  tcs  infosys और hcltech 6  तक उछले
TCS Share Price

TCS Share Price : मंगलवार को आईटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इन्फोसिस और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी बढ़ने से निफ्टी आईटी इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। यह बढ़त ऐसे समय में आई, जब बाकी बाजार में कमजोरी का माहौल था और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

बाजार के जानकारों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती उम्मीदों और वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनियों के प्रति बेहतर होते नजरिए का फायदा आईटी शेयरों को मिल रहा है। इसी वजह से निवेशक फिर से इस सेक्टर में पैसा लगा रहे हैं।

Advertisement

TCS Share Price Is Rising : इन्फोसिस के शये 6 फीसदी बढ़े

मंगलवार के कारोबार में इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन्फोसिस के शेयर करीब 6 फीसदी चढ़े, जबकि टीसीएस में भी लगभग इतनी ही तेजी दर्ज की गई। इन दोनों शेयरों की बदौलत निफ्टी आईटी इंडेक्स में मजबूत उछाल देखने को मिला।

Advertisement

सिर्फ इन्फोसिस और टीसीएस ही नहीं, बल्कि टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसे अन्य आईटी शेयरों में भी खरीदारी हुई। इससे पूरे सेक्टर में सकारात्मक माहौल बना रहा।

TCS Share Price Rallies : निवेशकों का भरोसा किधर

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले तक यही आईटी सेक्टर निवेशकों की चिंता का कारण बना हुआ था। साल की शुरुआत में निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले सेक्टोरल इंडेक्स में शामिल था। उस समय लोगों को डर था कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल से ट्रेडिशनल आईटी आउटसोर्सिंग कारोबार पर असर पड़ सकता है और कंपनियों की कमाई घट सकती है।

हालांकि अब तस्वीर कुछ बदलती नजर आ रही है। निवेशकों को लग रहा है कि एआई सिर्फ चुनौती नहीं है, बल्कि इससे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। यही वजह है कि लंबे समय से दबाव में रहे आईटी शेयरों में फिर से खरीदारी बढ़ रही है और निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×