For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शेयर बाजार में तेजी जारी , Sensex 222 अंक बढ़ा, Nifty भी उछला

12:24 PM Jun 21, 2024 IST
शेयर बाजार में तेजी जारी   sensex 222 अंक बढ़ा  nifty भी उछला

भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत हुई। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी है। सुबह 9:38 बजे सेंसेक्स 222 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 77,700 और निफ्टी 71 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 23,638 पर खुला। बाजार में सकारात्मक रुझान बना हुआ है। एनएसई पर 1567 शेयर हरे निशान में और 435 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी बैंक 109 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,665 पर है। छोटे-मझोले शेयरों में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 252 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,728 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,376 पर है।

  • भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत हुई
  • बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी है
  • सेंसेक्स 222 अंक बढ़कर 77,700 निफ्टी 71 अंक बढ़कर 23,638 पर खुला
  • बाजार में सकारात्मक रुझान बना हुआ है

इन सेक्टर में आई तेजी

सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स में तेजी है। ऑटो, FMCG, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। जानकारों का कहना है कि बाजार में कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है। खरीदारी और बिकवाली दोनों के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। अगर कोई भी मूव आता है तो मुनाफावसूली जरूर आएगी। हालांकि, इस बाजार में निजी बैंक अच्छे लग रहे हैं। इनमें पिछले दिनों बड़ी खरीदारी भी हुई है।

ये रहीं टॉप पर




सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस टॉप लूजर्स हैं। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार लाल निशान में हैं। बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक बंद हुए थे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×