India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Toyota ने मार्च में दर्ज की अब तक सबसे ज्यादा बिक्री

12:39 PM Apr 01, 2024 IST
Advertisement

वाहन विनिर्माता टोयोटा (Toyota) किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में 27,180 इकाइयों की बिक्री के साथ अब तक की सर्वाधिक मासिक थोक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने सोमवार को मार्च के थोक बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसकी आपूर्ति पिछले महीने 25 प्रतिशत बढ़कर 22,910 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में उसने 21,783 वाहनों की बिक्री की थी।

2023-24 के लिए कंपनी ने सर्वाधिक बिक्री दर्ज की

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 2,63,512 इकाइयों की अब तक की सर्वाधिक थोक बिक्री दर्ज की, जो 2022-23 में 1,77,683 इकाइयों की तुलना में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

टोयोटा उपाध्यक्ष ने जाहिर की ख़ुशी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री, सेवा, पुराना वाहन व्यवसाय) साबरी मनोहर ने कहा, ‘‘ हम वित्त वर्ष 2023-24 में 2,63,512 और मार्च 2024 में 27,180 की इकाइयों की बिक्री से काफी खुश हैं।’’ उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता मांगों को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article