W3Schools
Advertisement

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली से पहले कारोबारियों का निकला दिवाला, ₹62.50 महंगा हुआ LPG सिलिंडर

अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही मंहगाई का करारा झटका लगा है और तेल कंपनियों ने 19KG वाले LPG सिलिंडर के रेट बढ़ा दिए है और आज से यह सिलिंडर ₹62.50 महंगा हो गया है।
12:00 PM Oct 01, 2026 IST | Himanshu Negi
अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही मंहगाई का करारा झटका लगा है और तेल कंपनियों ने 19KG वाले LPG सिलिंडर के रेट बढ़ा दिए है और आज से यह सिलिंडर ₹62.50 महंगा हो गया है।
lpg cylinder price hike  दिवाली से पहले कारोबारियों का निकला दिवाला  ₹62 50 महंगा हुआ lpg सिलिंडर
LPG Cylinder Price Hike

अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही मंहगाई का करारा झटका लगा है और तेल कंपनियों ने 19KG वाले LPG सिलिंडर के रेट बढ़ा दिए है और आज से यह सिलिंडर ₹62.50 महंगा हो गया है। बता दें कि फरवरी से जून के बीच 19KG के सिलेंडर की कीमत में 1,373 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है और यह 1,740.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई, लेकिन जुलाई और अगस्त में कीमतों में कटौती की गई थी। बढ़ी हुई कीमतों का असर होटल, रेस्टोरेंट से लेकर चाय की दुकान तक पड़ सकता है।

Advertisement

प्रमुख शहरों में कितना हुआ बदलाव

LPG Price Hike
LPG Price Hike

अक्टूबर में त्यौहारों की भरमार है। नवरात्री, दशहरा और दिवाली से पहले यह बड़ा झटका लगा है। जानते है किन शहरों में आज कितना रेट बढ़ा है।

Advertisement

शहरबढ़ोतरीनया रेट
दिल्ली₹62.50₹2,810
मुंबई₹63₹2,764
कोलकाता₹70₹2,954
चेन्नई₹66.50₹2,983
बेंगलुरु₹67₹2,898
हैदराबाद₹69₹3,065
लखनऊ₹62.50₹2,932.50
पटना₹71.50₹3,100.50
तिरुवनंतपुरम₹65₹2,849

घरेलू सिलिंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 942 रुपये पर ही है। बता दें कि पश्चिम एशिया संकट के कारण सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल के कारण मार्च और जून के बीच सिलेंडरों की कीमतों में 89 रुपये प्रति सिलेंडर का उछाल दर्ज किया गया था और आज भी 19 किलो सिलिंडर की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। इस बार भी रुपये-डॉलर विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण यह कीमतें बढ़ाई गई है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×