India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

UPI की पूरी दुनिया में धूम, श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हुई सर्विस

11:13 AM Feb 13, 2024 IST
Advertisement

UPI Service: भारत में UPI सर्विस सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। कोई भी सामान खरीदने के लिए यह सबसे आसन तरीका है। आपको बता दें हाल ही में फ्रांस में UPI सर्विस शुरू की गई थी। अब भारत ने सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी UPI सर्विस सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।

Highlights

श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हुई सर्विस

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हाल के सालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है। UPI पेमेंट ने डिजिटल लेन-देन को आसान बना दिया है। भारत में इसका इस्तेमाल अधिक किया जाता है। यह पैसे ट्रांसफर करने का सबसे आसान तराका है। इससे लोगों को अपने साथ अधिक पैसे लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। भारत के UPI सिस्टम की धूम पूरी दुनिया में है। हाल ही में फ्रांस में UPI सर्विस शुरू की गई थी। अब भारत ने श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी UPI सर्विस सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।

PM मोदी उद्घाटन में हुए शामिल

इस पहल के तहत मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विस भी शुरू कर दी गई है। PM नरेंद्र मोदी अपने मॉरीशस समकक्ष प्रविंद जुगनाथ और श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

श्रीलंका और मॉरीशस के साथ बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों की यात्रा करने वाले भारतीय पेमेंट्स करने के लिए UPI सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के लोग भी ऐसा करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, मॉरीशस के बैंक रुपे कार्ड जारी करने, भारत और मॉरीशस दोनों में ट्रांजेक्शन के लिए उनका उपयोग करने में सक्षम होंगे। इस सर्विस की शुरूआत श्रीलंका और मॉरीशस के साथ बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के बीच हुई है।

NPCI ने डेवलप किया है UPI सर्विस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप UPI सर्विस, मोबाइल फोन का उपयोग करके इंस्टैंट रियल टाइम बैंक ट्रांजेक्शन को सक्षम बनाती है।

रूपे एक भारतीय-आधारित कार्ड पेमेंट नेटवर्क है, जो ग्लोबल लेवल पर रिटेल लोकेशन्स, ATM और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। इससे पहले, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने फ्रांस में UPI सर्विस शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स और प्रॉक्सिमिटी पेमेंट में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी एक्सपर्ट लायरा के साथ काम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article