Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिज़नेस टाइकून एलन मस्क ने टेस्ला में अपने 80 लाख शेयर बेचे, क्या फिर करने जा रहे है बड़ा धमाका

ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में अपने करीब सात अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। मस्क ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

12:33 PM Aug 11, 2022 IST | Ujjwal Jain

ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में अपने करीब सात अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। मस्क ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

 ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में अपने करीब सात अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। मस्क ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।मस्क ने बताया कि उन्होंने हाल के दिनों में टेस्ला इंक में अपने करीब 80 लाख शेयर बेचे हैं। टेस्ला और ट्विटर दोनों में ही मस्क सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
Advertisement
मस्क ने ट्वीट किया, ‘‘अगर ट्विटर सौदे को पूरा करने का दबाव बनाती है और कुछ इक्विटी साझेदार साथ नहीं आते हैं तो टेस्ला के शेयरों की आपातकालीन बिक्री से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी है।’’

मस्क ने आरोप लगाया था कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया।मस्क ने इस साल की शुरुआत में करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण का समझौता किया था।
Advertisement
Next Article