Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, CM भगवंत मान ने लॉन्च किया फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल

केजरीवाल ने पोर्टल को ऐतिहासिक कदम बताया

09:20 AM Jun 11, 2025 IST | Himanshu Negi

केजरीवाल ने पोर्टल को ऐतिहासिक कदम बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल लॉन्च किया, जिससे राज्य में उद्योगों की स्थापना और विस्तार की प्रक्रिया सरल हो गई है। उद्योगपति अब भूमि की पहचान कर आवेदन कर सकते हैं और दो सप्ताह में मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से राजस्व और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य राज्य में नए व्यवसाय शुरू करने, परियोजनाएं स्थापित करने और उद्योगों का विस्तार करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। इस अवसर पर भाषण देते हुए भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें उद्योगपतियों को एटीएम मशीन की तरह मानती थीं और उनसे चुनावी चंदा वसूलती थीं। उद्योगपतियों को इतना परेशान किया गया कि जिससे वह राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए। लेकिन अब, उद्योगपति भूमि की पहचान कर सकते हैं और पंजाब इन्वेस्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दो सप्ताह के भीतर, सभी मंजूरी दे दी जाएगी, और रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी। साथ ही 24 घंटे के भीतर अपना उद्योग शुरू कर सकते हैं।

पहल का उद्देश्य बताया

भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य राजस्व और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। पंजाब सरकार चाहती है कि उद्योगपति आगे बढ़ें और रोजगार बढ़े। उद्योगपति का राजस्व बढ़ेगा, तो आप अधिक उद्योग लगाएंगे, जिससे अधिक रोजगार पैदा होंगे। पिछली सरकारों का हर क्षेत्र में हिस्सा था। मंडी गोबिंदगढ़, जो कभी एशिया की सबसे बड़ी लोहे की मंडी थी, अब एक वीरान शहर जैसा दिखता है। वे हमेशा दावा करते थे कि खजाना खाली है, लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं कहा। हम खजाना भरेंगे और रोजगार देंगे।

केजरीवाल ने पोर्टल के महत्व पर डाला प्रकाश

इस दौरान दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि आज तक किसी भी राज्य की सरकार ने ऐसी घोषणा नहीं की है। पंजाब में नया व्यवसाय शुरू करना, कोई प्रोजेक्ट लगाना या उद्योग का विस्तार करना अब बेहद आसान हो गया है। इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर आवेदन करें और 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां मिल जाएंगी और 125 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं के लिए सिर्फ तीन दिनों में मंजूरी मिल जाएगी।

पंजाब में होगी 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती, अस्पतालों में बढ़ेगी व्यवस्था: हरपाल सिंह चीमा

सरल नीतियां, त्वरित मंजूरी

केजरीवाल ने कहा कि हमने व्यापारियों से मुलाकात की और उनके प्रस्ताव प्राप्त किए। उनकी चिंताओं को सुनने और समझने के बाद हमने यह निर्णय लिया। हम चाहते हैं कि पंजाब छोड़कर गए व्यापारी वापस आएं और यहां काम करें। हमारी मंशा साफ है और इसीलिए हम यह घोषणा कर रहे हैं। साथ ही केजरीवाल ने व्यापार-अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया, जहां उद्योगपति सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय अपना 90 प्रतिशत समय व्यापार के विकास पर केंद्रित कर सकें। सरल नीतियां, त्वरित मंजूरी और ईमानदार प्रणाली यह नए पंजाब की पहचान है। जब उद्योग बढ़ेंगे, तो पंजाब प्रगति करेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article