Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

iPhone यूजर्स की सिक्योरिटी हुई मजबूत, जल्द आ रहा है iOS 17.3 अपडेट

09:48 AM Dec 21, 2023 IST | Nisha Pathak

Apple के iPhone की सिक्योरिटी अब पुख्ता होने जा रही है। कंपनी यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाती रहती है। इन दिनों iOS 17.3 अपडेट को लेकर खबरें चल रही हैं। इस अपडेट को आने वाले कुछ समय में यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसमें 17.2 वर्जन की तुलना में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। अब Apple ID पासवर्ड को बदलना और भी सुरक्षित हो जाएगा।

इस महीने आएगा iOS 17.3 अपडेट

iPhone के इस अपडेट को लेकर Apple ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में इसे रोलआउट किया जा सकता है। इन दिनों ये बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें पिछले अपडेट में रोलआउट किए गए फीचर्स को दिए जाने की बात रिपोर्ट्स में कही जा रही है। Apple ने कुछ दिनों पहले नेक्स्ट जनरेशन कार प्ले और सपोर्ट एयरप्ले को लॉन्च किया था। ऐसे में ये iOS 17.3 में भी जारी रहेंगे।

Advertisement

यह होंगे नए फीचर्स

इस अपडेट में कंपनी यूजर्स की सिक्योरिटी को मजबूत करने वाली है। अपडेट में स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। जो एडिशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। इस अपडेट के मिलने के बाद किसी भी पासकोड को एक्सेस करने के लिए फेस दिखाने की जरूरत होगी। Apple ID पासवर्ड को बदलना और भी सुरक्षित हो जाएगा। फोन के चोरी होने की स्थिति में फोन का सेंसेटिव डेटा बाहर जाने खतरा कम हो जाएगा।

Apple म्यूजिक कोलेबरेटिव प्लेलिस्ट फीचर

इस फीचर को 17.2 अपडेट में दिया गया था लेकिन बाद में इसे रिमूव कर दिया गया। हालांकि अब ये फीचर अपग्रेड होकर 17.3 अपडेट में मिलेगा। इस फीचर में यूजर्स एक दूसरे के साथ म्यूजिक प्लेलिस्ट को साझा कर पाएंगे और किसी सॉन्ग पर ईमोजी के जरिये रिएक्शन भी दे पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article