Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रात में दही का सेवन करने से ये होते है नुकसान

हमारे सेहत के लिए दही बहुत गुणकारी है। कई लोग गर्मी के मौसम में दही का सेवन करते हैं। अक्सर आपने कई लोग को कहते हुए सुना होगा कि रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

06:39 AM Jul 07, 2019 IST | Desk Team

हमारे सेहत के लिए दही बहुत गुणकारी है। कई लोग गर्मी के मौसम में दही का सेवन करते हैं। अक्सर आपने कई लोग को कहते हुए सुना होगा कि रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

हमारे सेहत के लिए दही बहुत गुणकारी है। कई लोग गर्मी के मौसम में दही का सेवन करते हैं। अक्सर आपने कई लोग को कहते हुए सुना होगा कि रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको रात को दही का सेवन करने पर कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का सच-
Advertisement

सोर्स होता है अच्छे बैक्टीरिया का 

दही में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जिसकी वजह से भारतीय खानों में उसकी एक अहम जगह है। लोग दही का सेवन खिचड़ी, आलू का पराठा, लस्सी आदि इन सबके के साथ खाते हैं। दही हमारे शरीर का डायजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। इतना ही नहीं दही शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है और दही का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। 

क्या दही का सेवन कर सकते हैं डिनर में?

भारत देश में कई पुराने लोग हैं जो आज भी रात को दही का सेवन करने से मना करते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स ने भी दही का रात में सेवन करने पर कई बातें कहीं हैं लेकिन लोग उन बातों को नहीं मानते है। आयुर्वेद क्या कहता है इसके बारे में जानते हैं। 

आयुर्वेद क्या कहता है

आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन रात में करना सेहत के लिए सही नहीं है। दही का रात को सेवन करने से म्‍यूकम यानी बलगम शरीर में बन जाती है। दही में मिठास और खट्टापन दोनों ही होते हैं और यही वजह है कि दही का रात में सेवन करने से म्यूकस बन जाता है। आयुर्वेद की मानें तो दही का रात में सेवन करने से कफ की समस्या बढ़ जाती है। 

खांसी है तो बचाव करें

जुकाम, खांसी की परेशानी वाले लोगों को रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अस्थमा की परेशानी है आपको तो रात में दही बिल्कुल भी नहीं खाएं। अगर आपको किसी वजह से रात में दही खानी है तो आप ताजा दही खाएं। रखा हुआ और खट्टे दही का सेवन बिल्कुल नहीं करें। 

ये खा सकते हैं दही की जगह

कई लोगों को दही खाने की आदत होती है तो वह दही की जगह मट्ठे का सेवन कर लें। इसके अलावा आप दही की जगह योगर्ट का रायता भी खा सकते हैं। अगर आप इसमें काली मिर्च थोड़ी सी डाल देंगे तो दही की जो ठंडी तासीर होती है वह संतुलित हो जाती है। 

चीनी ना डालें दिन में 

आयुर्वेद में कहा गया है कि दिन में आप दही का सेवन कर सकते  हैं। रात में अगर आप दही खा रहे हैं तो उसमें थोड़ी से चीनी जरूर डाल लें। ऐसा करने से आपको डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है। 
Advertisement
Next Article