For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी की अगवानी ना कर KCR ने व्यक्ति नहीं संस्था का किया अपमान : BJP

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं कर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने व्यक्ति का अपमान नहीं किया है, बल्कि प्रधानमंत्री की संस्था का अपमान किया है।

10:42 PM Jul 02, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं कर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने व्यक्ति का अपमान नहीं किया है, बल्कि प्रधानमंत्री की संस्था का अपमान किया है।

pm मोदी की अगवानी ना कर kcr ने व्यक्ति नहीं संस्था का किया अपमान    bjp
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं कर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने व्यक्ति का अपमान नहीं किया है, बल्कि प्रधानमंत्री की संस्था का अपमान किया है।
Advertisement
बीजेपी ने केसीआर पर साधा निशाना
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह एक सामान्य परंपरा है और प्रोटोकॉल का हिस्सा है कि जब भी प्रधानमंत्री किसी राज्य में जाते हैं तो उस राज्य का मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करता है।
चंद्रशेखर राव  संवैधानिक मर्यादाओं के साथ ही सामाजिक मर्यादा का भी उल्लंघन –  ईरानी
Advertisement
मुख्यमंत्री राव पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान के साथ सभी से मिलते हैं, लेकिन आज मुख्यमंत्री ने जिस तरह से ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार’’ किया है, वह संवैधानिक मर्यादाओं के साथ ही सामाजिक मर्यादा का भी उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, ‘‘केसीआर ने व्यक्ति नहीं, संस्था का अपमान किया है।’’ मुख्यमंत्री राव को आम तौर पर केसीआर कहकर संबोधित किया जाता है।
यह पूछे जाने पर कि केसीआर के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति आयोजित करने पर तंज कसा है, ईरानी ने कहा कि ‘‘राजनीतिक मसखरापन’’ टीआरएस की प्रक्रिया हो सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए राजनीति एक सर्कस हो सकती है और राजनीतिक मसखरापन उनकी पार्टी की प्रक्रिया हो सकती है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण ही सब कुछ है। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन और उसमें शिरकत करना सम्मान की बात होती है।’’
ईरानी ने रामा राव के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि तेलंगाना जो आज करता है, भारत वह कल करता है।
तेलंगाना परिवारवाद की राजनीति कर रहा है – BJP
उन्होंने कहा, ‘‘आज तेलंगाना परिवारवाद की राजनीति कर रहा है और भारत कभी ऐसा नहीं करेगा। भारत कभी इस मॉडल को स्वीकार नहीं करेगा।’’
रामा राव ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को राज्य की टीआरएस सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों से सीखना चाहिए।
कार्य समिति में आने वाले भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सुंदर शहर हैदराबाद में सभी जुमलाजीवियों का स्वागत है। यहां की दम बिरयानी और ईरानी चाय का आनंद लेना न भूलें।’’
इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटेग ‘‘तेलंगाना द पावरहाउस’’ का इस्तेमाल किया और भाजपा नेताओं से कहा कि कृपया राज्य का दौरा करें, उसे याद रखें और फिर यहां लागू नीतियों को अपने क्षेत्र में क्रियान्वित करें।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×