सीएए गैरजरूरी है, इससे हिन्दू मुसलमान दोनों पर असर पड़ेगा : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) हिन्दू और मुसलमान दोनों को प्रभावित करेगा।
02:56 PM Jan 03, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) हिन्दू और मुसलमान दोनों को प्रभावित करेगा।
Advertisement
Advertisement
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे “अनावश्यक” कानून का बहिष्कार करें।
Advertisement
टाउन हॉल में यहां हुई एक बैठक में एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्र सरकार से “हाथ जोड़कर” अनुरोध करते हैं कि “विवादास्पद कानून” को वापस लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें इस कानून की कोई जरूरत नहीं, यह पूरी तरह से गैरजरूरी है। हम पाकिस्तान से आए दो करोड़ हिन्दुओं को कहां रखेंगे।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहले अपने देश के नागरिकों का ध्यान रखना चाहिए फिर दूसरे देश के लोगों का।
केजरीवाल ने कहा, “मुझे यह कानून समझ में नहीं आता। इस समय इस कानून की बजाय हमारे बच्चों को रोजगार देने की आवश्यकता है। इस कानून की भारत में जरूरत नहीं है।”
उन्होंने कहा कि सीएए हिन्दुओं और मुसलमानों के बारे में नहीं है इससे दोनों धर्मों के लोगों पर असर पड़ेगा।

Join Channel