अगले लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू किया जाएगा : बंगाल भाजपा अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा।
12:56 AM Jul 06, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का अपने वादों को निभाने का इतिहास रहा है।
Advertisement
अधिनियम का विरोध करने वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में कभी इस कानून को लागू नहीं होने देगी और भाजपा नेता ऐसे बयान देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाने में केंद्र सरकार की नाकामी से ध्यान हटाने की मंशा से देते हैं।
Advertisement
मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का अपने वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। हमने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था, हमने पूरा किया। सीएए हमारा लक्ष्य है और हम इसे हासिल करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू किया जाएगा।’’
Advertisement

Join Channel