Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

HP में चल रहा मंत्रिमंडल पर मंथन, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ की अहम बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

04:19 PM Dec 15, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन चुकी है। जयराम ठाकुर को पछाड़ते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए सीएम बन चुके है। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होना अभी बाकी है जिसको लकेर सीएम सक्खू ने राज्य के नए विधायक और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अहम बैठक की। 
Advertisement
मंत्रिमंडल को लेकर चल रहा मंथन
सुक्खू और विधायकों ने खरगे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे से ऐसे समय मुलाकात की है जब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सुक्खू ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और आनंद शर्मा तथा पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी।
68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटों को अपने खातें में किया
सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फिलहाल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 68 सीटों में से 40 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 सीटें जीतीं।
Advertisement
Next Article