W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Cabinet Meeting: आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

12:52 AM Jul 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
cabinet meeting  आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक  कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Advertisement

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। यह बैठक सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। बता दे कि, यह बैठक 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2024 से ठीक पहले हो रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित कर सकते हैं।

Highlights

  • आज केंद्रीय कैबिनेट की होगी बैठक
  • पीएम मोदी आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जा सकते है
  • मानसून सत्र के पहले 21 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

21 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

बता दें, 22 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। वहीं, इस सत्र में बीते सत्रों की तरह हंगामा न हो इसके लिए सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मानसून सत्र के दौरान ही बजट पेश किया जाना है। ये सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाला है। इसी दौरान केंद्र सरकार अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। 23 जुलाई को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×