Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में एनडीए सरकार:- गढ़वा में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने झारखंड में डबल इंजन सरकार का किया वादा, छठ पूजा पर दीं शुभकामनाएं

07:45 AM Nov 04, 2024 IST | Pannelal Gupta

पीएम मोदी ने झारखंड में डबल इंजन सरकार का किया वादा, छठ पूजा पर दीं शुभकामनाएं

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि झारखंड में चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के बीच एक ही गूंज है कि ‘रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार’।

Advertisement

पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित

राज्य के गढ़वा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास भी दोगुनी गति से होगा।

‘आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा चुनाव हैं, हम सभी को एक साथ आना है और भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में यहां डबल इंजन की सरकार बनानी है। मैं झारखंड भाजपा को कल एक अद्भुत संकल्प पत्र जारी करने के लिए बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने छठ पूजा पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज झारखंड में हर जगह एक ही गूंज है, रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार।” उन्होंने लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं और विकसित भारत के महत्व पर जोर दिया। “इस समय छठ का उत्साह हर जगह दिखाई दे रहा है। मैं छठी मैया की पूजा करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 साल देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “देश की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे और झारखंड भी तब 50 साल का हो जाएगा।”

किसानों को बेहतर सुविधाएं देने का किया वादा

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड में बेहतर सुविधाओं के लिए, किसानों के लिए, राज्य में उद्योगों को मजबूत करने के लिए, केंद्र सरकार ने हरसंभव प्रयास किया है, तब भी जब जेएमएम सरकार ने इसके सामने बाधाएं खड़ी की थीं। जब आप यहां डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य में विकास भी दोगुनी गति से होगा।”

झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले हैं, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article