For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Cambridge Dictionary ने हैलुसिनेट शब्द की परिभाषा बदली, जो Word of the Year कहलाया

05:39 PM Nov 20, 2023 IST
cambridge dictionary ने हैलुसिनेट शब्द की परिभाषा बदली  जो word of the year कहलाया

Word of the Year: कैम्ब्रिज डिक्शनरी प्रत्येक साल एक शब्द को चुनकर उसे वर्ड ऑफ ईयर (Word of the Year) घोषित करती है। इस साल हैलुसिनेट को वर्ड ऑफ द ईयर बताया है। आइए जानते है कि इस साल शब्द को क्यों चुना गया और डिक्शनरी कैसे शब्दों को चुनती है

  • कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ ईयर किया घोषित
  • 2023 में हैलुसिनेट बना वर्ड ऑफ ईयर
  • हैलुसिनेट की परिभाषा में AI को जोड़ा
  • क्योंकि AI करता है मतिभ्रम पैदा

उससे पहले आपको बता दें कि कैम्ब्रिज डिक्शनरी हर साल एक ऐसा शब्द चुनती है जो डिक्शनरी में पहले इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ है।

Word of the Year

 

हैलुसिनेट का अर्थ

हैलुसिनेट अंग्रेजी का एक फेमस वर्ड है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल मेडिकल साइंस में होता है। इस शब्द को अर्थ होता है कुछ ऐसा सुनाई देना, दिखाई देना या महसूस होना, जो वाकई में मौजूद ही नहीं है। यह शब्द हेल्थ से जोड़कर देखा जाता है। कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने हैलुसिनेट शब्द की यह परिभाषा काफी पहले दी थी। लेकिन इस साल डिक्शनरी ने इसकी परिभाषा को बदल दिया है।

Word of the Year

हैलुसिनेट क्यों है वर्ड ऑफ द ईयर?

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने इस साल हैलुसिनेट शब्द की परिभाषा बदल दी है। बता दें, डिक्शनरी ने इस शब्द की परिभाषा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ा है। डिक्शनरी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों को मानसिक रुप से भटकाती है, यह एक झूठी जानकारी देती है। पिछले कुछ समय से चैटजीपीटी और जेनेरेटिव एआई टूल की चर्चा के दौरान इसका इस्तेमाल बढ़ा है।

Word of the Year

Word of the Year: डिक्शनरी के साल 2023 के लिए हैलुसिनेट शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर को चुनने के बारे में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एआइ एथिसिस्ट डॉ. हेनरी शेवलिन का कहना है कि दुनियाभर में हैलुसिनेट शब्द का इस्तेमाल उन गलतियों को दिखाने के लिए किया जा रहा है जो चैटजीपीटी जैसे सिस्टम के कारण हो रही हैं। जो बताता है कि हम एआई के बारे में कैसे सोच रहे हैं और उसका मानवरूपीकरण कैसे कर रहे हैं।


वह कहते हैं, लम्बे समय से गलत और भ्रमित करने वाली जानकारी हमारे गर्द-गिर्द रही है। फिर चाहें वो भ्रांति के तौर पर हो या फिर गलत समाचार के तौर पर। जबकि इन्हें आम तौर पर इंसान द्वारा तैयार की गई सोच के तौर पर जाना जाता है, लेकिन हैलुसिनेट वो होता है जो वास्तविकता से जुड़ा ही नहीं होता।

कैसे चुना जाता है वर्ड ऑफ द ईयर?

Word of the Year

बता दें, कैम्ब्रिज डिक्शनरी 2015 से हर साल वर्ड ऑफ ईयर घोषित करती आ रही है। इसकी घोषणा करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे- साल भर जो मुद्दा चर्चा में रहा और उसमें कौन सा शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। उसका महत्व क्या है। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए टीम एक शब्द का चयन करती है फिर वर्ड ऑफ द ईयर को दुनिया के सामने लाती है।

Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

×

.