Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold 6 के कैमरा फीचर्स हुए लीक

07:09 PM Feb 18, 2024 IST | Nisha Pathak

Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन लाता रहता है। कंपनी का Galaxy Z Fold 6 फोन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। फिल्हाल इस फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 के कैमरा फीचर्स लीक हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिप्स्टर Revegnus ने दावा किया कि सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Galaxy Z Fold 6 में 200MP कैमरा

Advertisement

Galaxy S24 Ultra में 200MP प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1.3 इंच सेंसर, f/1.7 अपर्चर, ऑटो फोकस और OIS से लैस है।टिप्स्टर के अनुसार कंपनी Galaxy S24 Ultra की तरह Galaxy Z Fold 6 में भी 200MP का मेन कैमरा दे सकती है। यह मौजूदा मॉडल्स के 50MP कैमरा की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगा।

ऐसा होगा फोल्डेबल फोन का कैमरा

यह एक बड़ा दावा है कि लेकिन अभी तक सैमसंग ने ऑफिशियली इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ना ही कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 में 200MP कैमरा को कंफर्म किया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नए फोल्डेबल फोन में मौजूदा कैमरा को ही बरकरार रखा जा सकता है। इसलिए कैमरा के बारे में पुख्ता जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।

सस्ता हो सकता है Z Fold 6

फिलहाल, Galaxy Z Fold 6 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन को बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। एक और लीक के मुताबिक, कंपनी Galaxy Z Fold 6 का सस्ता वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन मेन मॉडल के जैसा ही रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article