पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, तमाम पार्टियों ने झोंकी ताकत
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे थम गया। इन सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा। पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं।
06:50 PM Mar 25, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे थम गया। इन सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा। पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं। इन क्षेत्रों को एक समय वाम दलों के प्रभाव वाला माना जाता था।
Advertisement
इन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरती दिख रही भाजपा के बड़े नेताओं ने पुरुलिया, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में रैलियों को संबोधित किया और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए वास्तविक बदलाव लाने का वादा किया।
Advertisement
पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल रहे।
Advertisement

Join Channel