टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Karnataka में गिर सकती है Congress की सरकार ? पूर्व सीएम कुमारस्वामी का बड़ा दावा

11:29 AM Dec 11, 2023 IST | Srishti Khatri
H.D Kumarswamy

जेडीएस नेता और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। उन्होने कहा की पार्टी के सामने वो स्थिति खड़ी हो सकती है जिसका सामना उद्धव सरकार ने किया था।

हाइलाइट्स

'पाँच साल तक नहीं तलेगी सरकार'

एचडी कुमारस्वामी ने अपने बयान में कहा कि ये सरकार 5 साल तक नहीं चलेगी। मई 2024 के बाद सरकार का गिरना तय है। कांग्रेस के एक प्रमुख मंत्री केंद्रीय जाँच एंजेंसियों का सामना कर रहे हैं। आज की राजनीति का माहौल बहुत अप्रत्याशित है। कोई भी ईमानदार नहीं है, आज यहाँ हैं कल कहीं और चले जाएंगे। देश में राजनीती की स्थिति बहुत दुखद है।

इसलिए गिरेगी सरकार

पूर्व सीएम ने बताया कि सरकार के एक प्रमुख मंत्री 50-60 नेताओं के साथ पार्टी छोड़ सकते है। इसके लिए बीजेपी से बात चल रही है। उन्होने किसी का नाम न उजागर करते हुए कहा कि ऐसे काम छोटे नेता नहीं कर सकते। सिर्फ 'प्रभावशाली लोग' ही ऐसे काम कर सकते हैं।

बाता दें कि इससे पहल जुलाई में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि कुछ भाजपा नेता राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए अन्य पार्टी के नेताओं के साथ समझौता कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article