For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आधार अपडेट अब भी करा सकते है मुफ्त? जानें सच्चाई

आधार अपडेट के लिए शुल्क या मुफ्त?

12:15 PM May 27, 2025 IST | Shivangi Shandilya

आधार अपडेट के लिए शुल्क या मुफ्त?

क्या आधार अपडेट अब भी करा सकते है मुफ्त  जानें सच्चाई

UIDAI ने घोषणा की है कि आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। यदि आपके आधार कार्ड में गलत जानकारी है, तो इसे तुरंत सही कराना चाहिए। UIDAI ने 14 जून 2025 तक फ्री अपडेट की अंतिम तिथि निर्धारित की है, जिससे 10 साल पुराने आधार कार्ड धारक लाभ उठा सकते हैं।

आधार कार्ड भारत में लोगों की पहचान का एक अहम दस्तावेज है। देश में लगभग सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड मौजूद है। भारत में बच्चों को स्कूल-कॉलेज में एडमिशन से लेकर अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। कई बार आधार कार्ड में लोगों से गलत जानकारियां दर्ज हो जाती है। इसको लेकर कई बार आपका काम रुक जाता है। इसलिए आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करा कर सही जानकारियां दर्ज करानी पड़ती है। तो ऐसे में चलिए जानते है कि क्या आधार अपडेट कराने में पैसे लगते है या मुफ्त में भी करा सकते हैं।

UIDAI देता है सुविधा

अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज है तो आपको उसे आज ही सही करा लेना चाहिए। UIDAI आपको आधार अपडेट करने की सुविधा देता है। आपको बता दें कि सबसे जरूरी जानकारी यह है कि इस समय UIDAI आपको आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। ऐसे में आप कब तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं, आइए जानते हैं।

आधार एक अहम दस्तावेज

आधार एक अहम दस्तावेज

भारत में आधार कार्ड से जुड़े सभी कार्य UIDAI की तरफ से किया जाता है। UIDAI ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसके तहत आप अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करा सकते हैं। यही नहीं UIDAI ने दस साल पुराने आधार कार्ड को दोबारा अपडेट कराने के लिए कहा है। अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आप फ्री में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। UIDAI ने इसके लिए 14 जून 2025 तक का अंतिम समय तय किया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

बता दें कि ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आधार अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/%20 पर जाना होगा. इसके बाद आपको लॉग इन पर क्लिक करना होगा। फिर आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर कैप्चा कोड और otp दर्ज करना होगा। इसके बाद लॉग इन हो जाएगा फिर आप अपना मौजूदा एड्रेस और id प्रूफ देख सकते हैं।

इस प्रोसेस से करें अपडेट

अगर यह अपडेट नहीं है तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने जरुरत के अनुसार से अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको इसके सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स सबमिट करना होगा। इसके बाद आप रिव्यु करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसके तहत आप अपडेट प्रोगेस ट्रैक कर सकते हैं।

नितिन गडकरी के 68वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×