For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Canada: खालिस्तान पर तनाव के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम, कनाडा के नागरिकों की नो-एंट्री

12:43 PM Sep 21, 2023 IST | NAMITA DIXIT
canada  खालिस्तान पर तनाव के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम  कनाडा के नागरिकों की नो एंट्री

Canada: इस समय खालिस्तान के मामले में पैदा हुए तनाव के बीच अब भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है।बता दें कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कनाडा में वीजा केंद्रों को संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इस नोटिस में लिखा गया है, 'भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना: ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक रहेगी।'

नोटिस में सारी बात साफ तौर पर कही गई
हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि नोटिस में सारी बात साफ तौर पर कही गई है। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब भारत ने किसी भी देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बंद किया है। यह जानकारी बुधवार देर रात को सामने आई है।

पहले विदेश मंत्रालय ने एक जारी की थी एडवाइजरी 

आपको बता दें इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की थी। कनाडा में स्थित भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट पर भी जारी किया गया है। भारत ने यह भी कहा कि कनाडा में हेट क्राइम बढ़ गया है और वहां जाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत की एडवाइजरी में कहा गया, 'कनाडा में अपराध, भारत विरोधी गतिविधियों और हेट क्राइम में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने में सावधानी बरतें, जहां भारत विरोधी घटनाएं हुई हों।' यही नहीं भारत सरकार ने कहा है कि हमारी अथॉरिटीज उन लोगों के संपर्क में रहेंगी, जो कनाडा में हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है और जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।

कुछ राजनयिकों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया

दरअसल, कनाडा ने अब भारत स्थित उच्चायोग से अपने कुछ राजनयिकों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि भारत में हमारे राजनयिकों को खतरा हो सकता है और धमकियां तक मिली हैं। ऐसे में हम स्टाफ को कम कर रहे हैं। बता दें कि उसने ही पहले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसके अलावा सबसे पहले भारत के एक डिप्लोमैट को कनाडा छोड़ने का आदेश दिया था। जवाब में भारत ने भी ऐसी ही कार्रवाई की थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×