टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केनरा बैंक ने लंदन शाखा से जारी किया बांड

केनरा बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,750 करोड़ रुपये) जुटाने के लिये अपने लंदन शाखा के माध्यम से बांड जारी किया है।

12:27 PM Mar 23, 2019 IST | Desk Team

केनरा बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,750 करोड़ रुपये) जुटाने के लिये अपने लंदन शाखा के माध्यम से बांड जारी किया है।

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,750 करोड़ रुपये) जुटाने के लिये अपने लंदन शाखा के माध्यम से बांड जारी किया है। केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बैंक ने अपनी लंदन शाखा से 21 मार्च को 5 साल का बांड (मध्यम अवधि नोट्स) जारी किया है। पांच साल के लिये जारी यह बांड 40 करोड़ डालर जुटाने के लिये है। केनरा बैंक ने मध्यम अवधि नोट कार्यक्रम के तहत यह बांड जारी किया है। ये बांड 28 मार्च, 2024 को परिपक्व होंगे।

Advertisement

इस पर ब्याज की दर पांच साल के अमेरिकी ट्रेजरी पर मिलने वाला ब्याज जमा 1.70 प्रतिशत होगी। यानी यह 3.875 प्रतिशत बैठेगी। ब्याज का भुगतान छमाही आधार पर किया जाएगा। इसके जरिये जुटायी गयी राशि बैंक की विदेशी शाखाओं द्वारा दीर्घकालीन संपत्ति के उपयोग में लगायी जाएगी। बांड सिंगापुर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा।

Advertisement
Next Article