Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छात्र संघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

NULL

12:07 AM Mar 14, 2018 IST | Desk Team

NULL

पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, पटना मगध विश्वविद्यालय इकाई ने पटना स्थित सभी महाविद्यालय में मगध वि.वि. छात्र संघ चुनाव 2018 के कॉलेज पैनल हेतु अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए नामांकन कराया। इस छात्र संघ चुनाव के मैदान में महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों में कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आट्र्स एण्ड साइंस के अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष विकाश चन्द्र सिंह, सचिव नौरीन खातून, ए.एन. कॉलेज के अध्यक्ष मुस्कान ठाकुर, उपाध्यक्ष निशांत कश्यप, सचिव सिद्धार्थ शांतनु, टी.पी.एस. कॉलेज के अध्यक्ष अमित रंजन, उपाध्यक्ष पिंकी कुमारी,

सचिव विशाल गुप्ता, बी.डी. कॉलेज के अध्यक्ष अमित किशन, उपाध्यक्ष रोशन कुमार, सचिव, रोहित कुमार, आर. के. डी. कॉलेज के अध्यक्ष रंजू कुमारी, उपाध्यक्ष प्रवीण पटेल, सचिव दीपक कुमार, गंगा देवी महिला महाविद्यालय के अध्यक्ष स्वाती कुमारी, उपाध्यक्ष सोनी राज, सचिव सुरुचि कुमारी, जे. डी. वीमेंस कॉलेज के अध्यक्ष समृद्धि सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष आमना द्विवेदी, सचिव अनुप्रिया, अरविन्द महिला कॉलेज के अध्यक्ष अंशु प्रिया, उपाध्यक्ष सलोनी लोहानी, सचिव शिखा कुमारी, आर. पी. एम. कॉलेज, पटना सिटी के अध्यक्ष अदिति सिंह, उपाध्यक्ष इंदु कुमारी,

सचिव स्नेहा कुमारी, एस.जी.जी.एस. कॉलेज, पटना सिटी के अध्यक्ष चंदन कुमार, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव रोहित रंजन, एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन, पटना के अध्यक्ष आदित्य राज, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव अंशु राज शामिल हैं। इस छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद् मगध विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को पुन: बहाल करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। विद्यार्थी परिषद् इन्हें दूर करने को लेकर गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा, विषय पर चुनाव मैदान में उतरी है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Advertisement
Advertisement
Next Article