W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मकर राशि 2023 :राशि कष्टमय रहेगा साल 2023,रखें अपना खास ध्यान

आइए जानते हैं आने वाला 2023 कैसा रहेगा मकर जाति के जातकों के लिए।

12:35 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

आइए जानते हैं आने वाला 2023 कैसा रहेगा मकर जाति के जातकों के लिए।

मकर राशि 2023  राशि कष्टमय रहेगा साल 2023 रखें अपना खास ध्यान
सभी मकर राशि के जातकों के लिए, मकर राशिफल 2023 कहता है कि यह वर्ष गतिशील रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। अक्सर यह समझा जाता है कि मकर राशि के लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं और थोड़े सेल्फिश हैं। यह वर्ष आपके लिए अपने व्यक्तिगत बंधनों को पहले से अधिक मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वर्ष 2023 के मकर राशिफल के अनुसार साल के मध्य में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
परिवारिक राशिफल-मकर राशि के लोगों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए उनके साथ उचित व्यवहार करें।
नौकरी और व्यापार-  व्यापार में उन्नति होगी। साल की शुरुआत में आपको व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा।
 विवाह राशिफल -मकर राशि के विवाहित जातकों के लिए नया साल 2023 कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। विशेष रूप से बुध आपकी राशि में प्रवेश करेगा जो आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यह वह समय होगा जब आपको अपने जीवन साथी से प्यार और सहयोग मिलेगा।
लव राशिफल- साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कष्टदायक रहेगी। आपके प्रेम जीवन में गलतफहमी या परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें।
 स्वास्थ्य राशिफल- आपको कुछ छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा खाएं और स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखें। 
शिक्षा एवं करियर-  मकर राशि के छात्रों के लिए नया साल 2023 थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। यदि आप प्राथमिक स्तर पर पढ़ रहे हैं तो समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
धन राशिफल-साल की शुरुआत में आपकी राशि में वृद्धि होने की संभावना है जिसकी मदद से आपको विभिन्न माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेगा, आपको अपने धन व्यय पर कुछ नियंत्रण रखना होगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×