टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कैप्टन अमरेंद्र सिंह को करतारपुर साहिब लांघा के विरोध में मिला तोहफा

पंजाब के मोजूदा कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को ‘हिंद रत्न अवार्ड ’ के साथ जल्द ही सम्मानित किया जाएंगा। यह अवार्ड उनको बीते दिनों गुरदासपुर

07:15 PM Dec 17, 2018 IST | Desk Team

पंजाब के मोजूदा कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को ‘हिंद रत्न अवार्ड ’ के साथ जल्द ही सम्मानित किया जाएंगा। यह अवार्ड उनको बीते दिनों गुरदासपुर

लुधियाना : पंजाब के मोजूदा कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को ‘हिंद रत्न अवार्ड ’ के साथ जल्द ही सम्मानित किया जाएंगा। यह अवार्ड उनको बीते दिनों गुरदासपुर जिले के करतारपुर लांघा को आईएसआई की साजिश करार दिए जाने पर दिया जा रहा है। यह ऐलान पटियाला स्थित श्री हिंदू तख्त और एंटी टैरोरिसट फ्रंट आफ इंडिया ने समूह हिंदू जत्थेबंदियों के साथ देने की घोषणा की है।

Advertisement

स्मरण रहे कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करतारपुर कैरीडोर के मामले के बयान को उचित बताते हुए श्री हिंदू तख्त के प्रमुख स्वामी पंचानंद गिरि और एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट आफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रधान विरेश शंडियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अवार्ड कैप्टन अमरेंद्र सिंह को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर तख्त और फ्रंट के हजारों सदस्यों की उपस्थिति में दिया जाएंगा।

गिरी और शंडियाल ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान में स्थित गुरूनानक देव जी के पवित्र स्थान करतारपुर साहिब का पूरा सम्मान और सत्कार करते है। किंतु वहां जाने के लिए रास्ता बनाकर देश को किसी बड़ी मुसीबत में डालने के वे पूरी तरह खिलाफ है।

खैहरा, धर्मवीर गांधी और बैंस ब्रदर्स बनाएंगे नया मोर्चा, साथ रैली कर किया ऐलान

न्होंने पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला जो पाकिस्तान गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी है कि बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि करतारपुर लांघा के बहाने भारत में आईएसआई आतंकी सिखों के भेष में दाखिल होंगे। उन्होंने कहा कि देर से ही सही कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने करतारपुर लांघा को लेकर जो बयान जारी किए वह पूरी तरह ठीक है और यह बयान राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह का बयान किसी भी चेतावनी से कम नहीं।

दोनों हिंदू नेताओं ने यह भी कहा कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भावुक इंसान है और उनकी भावनाओं की वह कद्र करते है। लेकिन भावना में बहकर देश की सुरक्षा को किसी भी कीमत पर खतरे में नहीं डाला जा सकता।

गिरी ने शंडियाल ने कहा कि करतारपुर लांघा के द्वारा जो भी लोग आएंगे, या जाएंगे उनके पासपोर्ट और एक शपथ पत्र उनसे लिया जाएं और पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही मुसाफिरों को आने-जाने दिया जाएं। उन्होंने यह भी कहा क्योंकि पहले जब भी भारत ने दोस्ती का हाथ पाकिस्तान की तरफ बढ़ाया है तो पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा ही मारा है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article