Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

5 जिलों के 30, 365 किसानों के 162 करोड़ रूपए कर्जो पर कैप्टन सरकार ने खीची लकीर

NULL

12:35 PM Mar 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-जालंधर : धरती पुत्र (किसान) के सिर पर खड़े कर्ज माफी के दूसरे पड़ाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 5 जिलों (लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, फाजिलका और फिरोजपुर) के 30,365 किसानों के कर्ज पर लकीर लकीर फेरते हुए कहा कि पंजाब में 17 लाख से ज्यादा किसान है, इनमें 10 लाख, 25 हजार को 2-2 लाख देने है। दोआबा और मालवा के बीचो-बीच बसे जालंधर के नकोदर स्थित दानामंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भव्य समारोह के दौरान छह जिले के 30 हजार से ज्यादा किसानों को ऋण माफी सर्टिफिकेट प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों के कर्ज की माफी के लिए पंजाब सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज माफी की शुरूआत मालवा के पटियाला स्थित मानसा से की गई थी, अब दोआबा में है और इसके पश्चात वह माझा में भी जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत कई कैबिनेट मंत्री और नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि धीरे-धीरे बेंकों के कर्जो का नंबर भी आ जाएंगा। फिलहाल सरकार कोरपोरेटिव कर्जे ही माफ कर रही है।

कर्ज माफी समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लगातार भूजलस्तर में गिरावट चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सूबे में 13 लाख से ज्यादा ट्यूबवेल में से प्रारंभिक रूप में सिर्फ 900 ट्यूबवेल पर मीटर लगाए जा रहे हैं। ये मीटर इसलिए नहीं लगाया जा रहा है कि किसानों से पैसे वसूले जाएंगे। मीटर सिर्फ इस बात का अध्ययन करने के लिए लगाए जा रहे हैं कि गिरते हुए पानी को कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीटर को लेकर सरकारी वसूली के अकाली दल के लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रारंभिक रूप से एक लाख 30 हजार किसानों को कर्जमाफी के लिए चुना गया है। इसके लिए एसडीएम स्तर पर सूचियां तैयार की जा रही हैं। जैसे-जैसे सूचना आती जाएंगी किसानों को कर्जमाफी सर्टिफिकेट वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि जैसे ही परिस्थितियां सुधरने लगेंगी, विधानसभा में इसका समस्त डाटा रखा जाएंगा। उन्होंने पिछली अकाली-भाजपा सरकार से मौजूदा कांग्रेस सरकार की तुलना करते हुए स्पष्ट किया कि अब किसानों की आत्महत्याएं कम हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को उनपर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में वह अपने वायदे पूरे करेंगे और किसानों को बचाएंगे।

इस अवसर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने बादल परिवार पर तंज कसते हुए कहा पंजाब में बादलों की बसों के लिए रोडवेज के नाम पर हो रही हेराफेरी बंद होने के बाद अब उन्होंने हिमाचल में अपनी बसें दौड़ाना शुरू कर दी हैं। वहां पर भाजपा की सरकार होने के कारण बादल परिवार फायदा उठाएगा। पंजाब में बादल परिवार को लूटने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने नकोदर व शाहपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का भी ऐलान कर दिया। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा आर्थिक संकट के बावजूद जिस प्रकार से कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने किसानों को कर्ज माफी सर्टिफिकेट देने शुरू किए हैं इससे प्रदेश के दूसरे छोटूराम कहे जा सकते हैं।

स्मरण रहे कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री हैलीकैप्टर द्वारा जालंधर जिले में आएं थे तो उन्होंने नंगी आंखों से नाजायज माइनिग के साथ-साथ सतलुज दरिया में पानी की कमी देखी थी। उन्होंने नाजायज और जायज माइनिग करने वालों की जमकर क्लास लगाई थी। इस बार कैप्टन के गुस्से का शिकार कौन बनता है? यह समय ही बताएंगा।

– सुनीलराय कामरेड

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article