Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

कप्तान Rohit ने छुआ नया कीर्तिमान, छक्का लगाकर पूरा किया 10,000 रन का आंकड़ा

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने इस मुकाबले में सिक्स लगाकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया। आज के मुकाबले से पहले उन्होंने 22 रन की दरकार थी इस मुकाम को हासिल करने में।

05:03 PM Sep 12, 2023 IST | Prajwal Kalia

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने इस मुकाबले में सिक्स लगाकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया। आज के मुकाबले से पहले उन्होंने 22 रन की दरकार थी इस मुकाम को हासिल करने में।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने इस मुकाबले में सिक्स लगाकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया। आज के मुकाबले से पहले उन्होंने 22 रन की दरकार थी इस मुकाम को हासिल करने में। फिर रोहित 17 रन पर खेल रहे थे और तभी उन्होंने सिक्स लगाया और बना दिए वनडे क्रिकेट में दस हजार रन।
Advertisement
दरअसल भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी जबरदस्त खेला था, जहां उन्होंने 56 रन की पारी खेली थी। आज उसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत खेल रहा है, जहां रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक 80 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा भारत के तरफ से छठे बल्लेबाज बन गए, जो कि दस हजार रन का आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा वो दुनिया के 15वें खिलाड़ी है जो कि इस मुकाम को हासिल किए हैं।
भारत के और दुनिया में भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मुकाबले खेल कर 18426 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे भारतीय खिलाड़ी उनके साथी विराट कोहली है, जो कि कल ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना 13 हजार कर का आंकड़ा पूरा किया। तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं, जिन्होंने 308 मुकाबले में 11221 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ और पांचवें पर एम.एस धोनी हैं, जो कि इस वक्त रोहित शर्मा से आगे हैं।
वहीं रोहित ने दस हजार रन के साथ-साथ बतौर ओपनर आठ हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम को हासिल के लिए रोहित ने मात्र 160 पारी की मदद ली। इस मामले में वो साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम आमला को पीछे छोड़ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जो कि 179 इनिंग में अपने आठ हजार रन पूरे किए थे। उम्मीद करेंगे की रोहित शर्मा इसके आगे और भी रिकॉर्ड अपने नाम करें।
Advertisement
Next Article