टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कैप्टन ने डेरा प्रेमी कत्ल मामले की जांच के लिए ‘सिट’ के गठन के हुकम जारी किए

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नाभा जेल में 2 कैदियों द्वारा डेरा प्रेमी महिंद्रपाल ‘बिटटू’ के कत्ल के मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच टीम ‘एस.आइ.टी’ के गठन का हुकम जारी किया है

01:41 PM Jun 24, 2019 IST | Shera Rajput

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नाभा जेल में 2 कैदियों द्वारा डेरा प्रेमी महिंद्रपाल ‘बिटटू’ के कत्ल के मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच टीम ‘एस.आइ.टी’ के गठन का हुकम जारी किया है

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नाभा जेल में 2 कैदियों द्वारा डेरा प्रेमी महिंद्रपाल ‘बिटटू’ के कत्ल के मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच टीम ‘एस.आइ.टी’ के गठन का हुकम जारी किया है और इस ‘एस.आइ.टी’ की अगुवाई ए.डी.जी.पी कानून और व्यवस्था ईश्वर सिंह द्वारा की जाएंगी। 
फरीदकोट के जिलाधीश ने डेरा प्रेमियों को संबोधित करते कहा कि महिंद्रपाल के कत्ल की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। 
स्मरण रहे कि 22 जून शनिवार की शाम को बरगाड़ी कांड के मुख्य आरोपी महिंद्रपाल बिटटू जब अपनी बैरक से बाहर आएं तो मोके पर मोजूद कत्ल केस के मामले में सजायाफता 2 कैदी गुरसेवक सिंह और मनिंद्र सिंह ने बिटटू के सिर और मुंह पर लोहे की राड़ मारकर प्राण घातक हमला किया। 
गंभीर हालत में जख्मी हुए बिटटू को जेल प्रशासन ने सिविल अस्पताल नाभा ले आएं जहां मृत घोषित किया गया था।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article