Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सावधान! सावन के महीने में इन चीज़ों का सेवन भूलकर भी न करें

सावन के महीने में मौसम भी सुहाना होता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह खुशनुमा मौसम जब आता है तो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है।

01:36 PM Jun 23, 2019 IST | Desk Team

सावन के महीने में मौसम भी सुहाना होता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह खुशनुमा मौसम जब आता है तो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है।

सावन के महीने में मौसम भी सुहाना होता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह खुशनुमा मौसम जब आता है तो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है। सावन के दिनों में कई ऐसी चीजें होती है जिन्हें खाने से आपको बचना चाहिए। आयुर्वेद की जानें तो आसमान में सावन के महीने में बादल रहते हैं या तो फिर बारिश भी हो जाती है। 
Advertisement
सावन में बारिश की वजह से आसमान में आपको सूर्य और चंद्रमा नहीं दिखाई देता है। सूरज और चांद की रोशनी जब तक हमारे पास नहीं पहुंचती है तब तक हमारी पाचन शक्ति भी अच्छी नहीं रहती है। हमारी पाचन शक्ति इन दोनों की वजह से मजबूत रहती है। यही वजह है कि सावन के महीने में आपको अपने खाने-पीने के बहुत ध्यान रखना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में आपको कौन ही चीजें नहीं खानी चाहिए। 

बैंगन 

शास्‍त्रों के मुताबिक बैंगन को सावन के महीने में वर्जित माना गया है। बैंगन में सावन के महीने में कीड़ा ज्यादा लगता है ऐसा वैज्ञानिक तौर पर भी कहा गया है। अगर आप ऐसे बैंगन खाते हैं तो आपका स्वास्‍थ्य खराब हो सकता है। यही वजह है कि सावन के महीने में बैंगन को खाने से मना किया गया है। 

दूध और उससे बनी चीजें

दूध से बनी चीजों को भी सावन में खाने से मना किया जाता है। खासतौर पर सावन के महीने में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। कच्चा दूध पीने से पित्त और कफ की परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जहरीले कीड़े-मकौड़ाां की मात्रा बारिश के मौसम में ज्यादा हो जाती है। बारिश के दौरान घास के साथ गाया और भैंस कई सारे कीड़े खा जाती हैं। यही वजह है कि दूध गुणकारी कम और हानिकारक ज्यादा हो जाता है। दूध और दही से सावन में शिव का अभिषेक इसलिए किया जाता है। 

नॉनवेज फूड

मांसाहारी भोजन भी सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए। मीट में बहुत तेजी से संक्रमण इस मौसम में फैलता है जिसकी वजह से बीमारी लगने का बहुत डर होता है। मांस और मदिरा का सावन के महीने में लोग पूरी तरह से त्याग देते हैं। 

सलाद और मशरूम

सावन के महीने में सलाद नहीं खाना चाहिए। बारिश के मौसम में सब्जियों में बैक्टीरिया पैदा हो जाता है इसी वजह से कच्ची सब्जियों को खाना नहीं चाहिए। खासतौर पर सावन के महीने में मशरूम बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। 

तली- भुनी चीजें

कई लोगों का बारिश में समोसे, पकौड़े खाने का मन करता है। सावन के महीने में तो खासतौर पर आप सबका मन करता ही है पकौड़े और समोसे खाने का। लेकिन सावन के महीने में तली और भुनी चीजें सेहत के लिए नुकसान दायक होती हैं। डॉक्टर कहते हैं कि ऐसी चीजें इस मौसम में खाने स पेट में सूजन आ  जाती है और साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है। 

Advertisement
Next Article