W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Carnac Bridge : मुंबई स्थित कर्नाक पुल यातायात के लिए हुआ बंद

दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है।

06:05 AM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है।

carnac bridge   मुंबई स्थित कर्नाक पुल यातायात के लिए  हुआ बंद
दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है। मध्य रेलवे के  अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
 पुल बेहद खस्ता हालत में है और उसमें दरारें पड़ गयी
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस ने पुल को बंद करने के लिए सशर्त ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ दे दिया है और पुल को सोमवार से यातायात के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है।मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पुल बेहद खस्ता हालत में है और उसमें दरारें पड़ गयी हैं।
150 साल से ज्यादा पुराने पुल 
Advertisement
ब्रिटिश शासनकाल में 1866-67 में बने इस 150 साल से ज्यादा पुराने पुल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई के विशेषज्ञों ने 2018 में असुरक्षित करार दिया था।मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘रेलवे की ओर से हम अगले कुछ दिनों में पुल को गिराने के लिए तैयार हैं।’’
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×