टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

संघ के खिलाफ सोशल मीडिया पर दस्तावेज वायरल होने के मामले में मुकदमा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर और ‘नया भारतीय संविधान’ शीर्षक वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

07:02 PM Jan 16, 2020 IST | Shera Rajput

संघ के अवध प्रांत सह प्रचार प्रमुख दिवाकर ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर लगी 16 पेज की एक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है जिसका शीर्षक ‘नया भारतीय संविधान’ है। यह संघ की छवि को धूमिल करने की कोशिश है और इसके खिलाफ गोमती नगर और हजरतगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे उस दस्तावेज मे कही गई बातें संविधान के खिलाफ है और इसका संघ से कोई लेना देना नहीं है। 
हजरतगंज के सहायक पुलिस आयुक्त अभय मिश्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और ऐसी ही एक प्राथमिकी गोमतीनगर थाने में भी दर्ज कराई गई है। 
Advertisement
Next Article