Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हाथरस भगदड़ मामले में आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, FIR में आरोपी भोले बाबा का नाम नहीं

09:39 AM Jul 03, 2024 IST | Yogita Tyagi

हाथरस भगदड़ मामला: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। अब इसी मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत भोले बाबा के मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और सत्संग आयोजित करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि यह मुकदमा हाथरस के सिकंदराराऊ थाने में 2 जुलाई 2024 को देर रात 10 बजे के आसपास दर्ज हुआ है। आपको बता दें की FIR दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम ब्रजेश पांडे बताया जा रहा है। मुख्य सेवादार देवप्रकाश हाथरस के सिकंदराराऊ में दमदपुरा का रहने वाला है।

'किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा': असीम अरुण



मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मीडिया को बयान देते हुए मंत्री असीम अरुण ने बोला कि मैं एक चीज कह देता हूं कि इस आरोप में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी दोषी को छूटना नहीं चाहिए। इस घटना की पूरी कड़ाई के साथ जांच होगी। और इस मामले के लिए एडीजी आगरा जोन के नेतृत्व में टीम का गठन भी कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में जांच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने के आदेश हैं।

PM मोदी ने जताया दुख



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हाथरस हादसे (Hathras Accident) पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ में अनेकों लोगों की दुखद मृत्यु की जानकारी आ रही है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को ये भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी।“

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article