साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित शख्स के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ 32 वर्षीय महिला से बलात्कार से आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
03:54 AM May 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ 32 वर्षीय महिला से बलात्कार से आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2013 में आरोपी से मिली थी और बाद में उनकी दोस्ती हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर इस साल छह अप्रैल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Advertisement

Join Channel