टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमृतसर में माथा टेकने गई 2 महिलाओं से रेप , प्रमुख समेत 4 दोषियों के विरूद्ध केस दर्ज

मंदिर में माथा टेकने आई 2 महिलाओं के साथ प्रमुख पुजारी समेत 3 अन्य द्वारा रेप के बाद बंदी बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है।

10:43 PM May 20, 2020 IST | Shera Rajput

मंदिर में माथा टेकने आई 2 महिलाओं के साथ प्रमुख पुजारी समेत 3 अन्य द्वारा रेप के बाद बंदी बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है।

लुधियाना-अमृतसर : मंदिर में माथा टेकने आई 2 महिलाओं के साथ प्रमुख पुजारी समेत 3 अन्य द्वारा रेप के बाद बंदी बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीडि़त महिलाओं में से एक महिला संतान नहीं होने पर मंदिर में मन्नत मांगने आई थी। फिलहाल पुलिस ने छापेमारी करते हुए 2 लोगों को गिरफतार किया है जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है। 
 पुलिस स्टेशन लोपोके ने एसएसपी देहात विक्रमजीत सिंह दुगल के आदेशों के उपरांत तेजी से कार्यवाही करते हुए गुरूज्ञान नाथ आश्रम वालमीकी तीर्थ के प्रमुख गिरधारी नाथ और उनके 3 अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा नम्बर 104, जुर्म 376, 346, 379, 509, 34 के अंतर्गत केस दर्ज करके कथित प्रमुख दोषी गिरधारी नाथ और वरिंद्र नाथ को मोके पर काबू किया है। जबकि नछत्तर नाथ और सूरज नाथ मोके से फरार बताए जा रहे है। इसी संबंध में डीएसपी सब डिवीजन अटारी गुरू प्रताप सिंह सहोता ने बताया कि एसपी कमीशन चंडीगढ़ के सदस्य तरसेम सिंह सियालका ने पुलिस स्टेशन लोपोके में एक लिखित दरखास्त दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि गुरू ज्ञान नाथ आश्रम के पुजारी गिरधारी नाथ और उसके 2 चेलों ने मंदिर में 2 महिलाओं को बंदी बनाया हुआ है और उन दोनों औरतों को बंदी बनाकर उनके साथ जबर-जनाह किया जा रहा है।
एसएसपी देहात के आदेशों के उपरांत पुलिस ने आश्रम में जाकर छापेमारी की तो दोनों महिलाओं को बरामद करके उनका मेडिकल सहायता करवाते हुए गिरधारी नाथ समेत 2 लोगों को मोके से काबू कि या है। बताया जा रहा है कि बटाला के तलवंडी भरतवाल और गांव चांगला निवासी 2 महिलाएं रामतीर्थ में माथा टेकने आई थी, इस दौरान डेरा ज्ञाननाथ में पहुंची तो पुजारी नछतर नाथ, गिरधारी नाथ, वरिंद्र नाथ ने बारी-बारी रेप किया था।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article