Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घर में रखा दूध पी जाती है बिल्ली तो हो जाइये सावधान, आने वाली है बड़ी समस्या

हमारे घर के बड़े बुजुर्ग भविष्य में होने वाली घटनाओं को कई बार आस पास की चीजों से मिलने वाले संकेत को इशारा मानते हैं।

09:18 AM Apr 28, 2022 IST | Desk Team

हमारे घर के बड़े बुजुर्ग भविष्य में होने वाली घटनाओं को कई बार आस पास की चीजों से मिलने वाले संकेत को इशारा मानते हैं।

हमारे घर के बड़े बुजुर्ग भविष्य में होने वाली घटनाओं को कई बार आस पास की चीजों से मिलने वाले संकेत को इशारा मानते हैं। जैसे घर से बाहर निकलते समय किसी का छींक मार देना, छिपकली का शरीर के अंग पर गिरना, बिल्ली का रास्ते में आना, गाय का रास्ते में दिखना, कौए का घर की छत पर कांव कांव करना। बड़े बुजुर्ग जानवरों से मिलने वाले संकेतो को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़ते हैं।
Advertisement
हिंदू धर्म में कई तरह के जानवरों को महत्वपूर्ण बताया गया है। खासतौर पर गाय, कुत्‍ता, बिल्‍ली, कबूतर आदि का उल्लेख आपको कई धार्मिक कहानियों में मिल जाएगा। कुछ जानवरों को हिंदू देवी-देवता की सवारी भी बताया गया है। इन जानवरों से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के विषय में भी बहुत सारी बातें प्रचलित हैं।
बिल्‍ली को लेकर बहुत सारे मिथक और अंधविश्वास हैं। कोई बिल्‍ली को शुभ मानता है तो कोई अशुभ मानता है। बताया गया है कि जहां-जहां बिल्ली जाती वहां सकारात्मक ऊर्जा की हानि होती है। इसलिए तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले बिल्ली को काली शक्ति के प्रतीक के रूप में मानते हैं। यदि किसी घर में बिल्ली बार-बार आती है तो उस घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। जहां तक हो सके बिल्ली को घर में बार-बार न आने दें।
बिल्ली यदि घर में रखा दूध पी जाती है या फिर उसमें मुंह मार देती है, तो यह संकेत है कि आपको धन की हानि होगी।  बिल्ली अगर घर में मल त्‍याग कर दे, तो इसे भी अशुभ संकेत बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि बिल्‍ली के घर में मल त्याग करने से कोई अनहोनी होने की संभावना बढ़ जाती है। 
शास्त्रों में काली बिल्ली को बहुत ही अशुभ माना गया है। ऐसा कहा गया है कि काली बिल्ली काली शक्तियों का प्रतीक होती है। काली बिल्ली मार्ग काट जाए तो अपशकुन होता है।
Advertisement
Next Article