Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मवेशी तस्करी मामला: सीबीआई ने TMC के एक पार्षद को हिरासत में लिया

मवेशी तस्करी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पार्षद बिस्वज्योति बंदोपाध्याय को बुधवार को हिरासत में लिया।

01:03 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

मवेशी तस्करी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पार्षद बिस्वज्योति बंदोपाध्याय को बुधवार को हिरासत में लिया।

 मवेशी तस्करी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पार्षद बिस्वज्योति बंदोपाध्याय को बुधवार को हिरासत में लिया। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बंदोपाध्याय को तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का नाम जांच में सामने आया था, उन्हें सुबह पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
Advertisement
वही, अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने साथ ही दो अन्य स्थानीय तृणमूल नेताओं के आवासों पर भी छापेमारी की, जो मंडल के ‘‘करीबी’’ हैं और इस घोटाले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने का संदेह है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमारी जांच के दौरान इन तीन लोगों के नाम सामने आए थे। हमें यह पता लगाना है कि उनकी इसमें क्या भूमिका थी और उन्हें घोटाले से कितना फायदा हुआ।’’
सीबीआई ने 11 अगस्त को मंडल को किया था अरेस्ट 
वही, उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इन लोगों की संलिप्तता से संबंधित प्रासंगिक जानकारी हासिल करने के लिए इनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम जब्त किए गए दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसी ने करोड़ों रुपये की मवेशी तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में 11 अगस्त को मंडल को गिरफ्तार किया था। 
Advertisement
Next Article